'कोरोना वायरस से मुक्त हुआ यूपी का गोरखपुर', सीएम योगी ने किया ऐलान
गोरखपुर, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घोषणा की कि गोरखपुर कोरोना वायरस बीमारी से मुक्त हो चुका है। सीएम ने गोरखपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों और लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए केवल 5 नए कोरोना केस
बता दें सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अक्टूबर से 100 से नीचे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को प्रदेश भर में सक्रिय मामले मात्र 92 रह गए हैं। राज्य ने पिछले 24 घंटों में सिर्फ पांच नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए और एक की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने दी ये खुशखबरी
सीएम आदित्यनाथ ने कू पर पर लिखा- महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन भूमि गोरखपुर में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और माननीय और समर्पित जनप्रतिनिधियों और गोरखपुर के लोगों के अनुशासित सहयोग के कारण संभव हुआ है "।
योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र रहा है गोरखपुर
बता दें आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी हैं और गोरखपुर उनका संसदीय क्षेत्र है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 19 साल तक संसद में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद सीट छोड़ दी थी।
यूपी में लगातार कर हो रहे है कोरोना के नए मामले
उत्तर प्रदेश में कोविड -19 मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और राज्य सरकार ने पिछले महीने रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू हटा लिया गया है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अक्टूबर से 100 से नीचे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को, सक्रिय मामले चार से कम हो गए और 91 हो गए। राज्य ने पिछले 24 घंटों में सिर्फ पांच नए कोविड -19 मामले दर्ज किए और एक की मौत दर्ज की गई है।
जानें देश भर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या
वहीं पूरे देश की बात की जाए तो देश भर में कुल 10,929 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जिसके बाद अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 3,43,44,683 तक पहुंच गई है जबकि 392 और स्वास्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक हुई मौतों का आंकडा 4,60,265 तक पहुंच गया है। सक्रिय मामलों की संख्या शुक्रवार को 1,48,922 से घटकर 1,46,950 हो गई। लगातार 29 दिनों से कोविड-19 मामलों में डेली वृद्धि 20,000 से नीचे रही है। लगातार 132 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications