CM योगी आदित्यनाथ का असर? गोरखपुर मंडल की 11 सीटों पर BJP ने काटा सिटिंग विधायकों का टिकट

लखनऊ, 30 जनवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च, 2022 को घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दलो में हलचल तेज हो गई है, बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए लड़ाई के लिए मैदान चुनने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बीजेपी ने 91 नए प्रत्याशियों के नाम से पर्दा उठाया। इस लिस्ट के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि सूचि खासतौर से सीएम योगी आदित्यनाथ की देख रेख में तैयार की गई है।

Gorakhpur Influence of CM Yogi Adityanath BJP cut the ticket of 11 sitting MLAs on 11 seats

बीजेपी नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद गोरखपुर की कमान संभाली है। खुद सीएम योगी का भी गोरखपुर से गहरा नाता रहा है। शुक्रवार को सामने आई लिस्ट देखकर कार्यकर्ता इसलिए हैरान रह गए क्योंकि भावी उम्मीदवारों में से 11 सिटिंग विधायकों का टिकट पार्टी ने काट दिया है। गोरखपुर क्षेत्र की 62 सीटों में से, जहां छठे और सात चरणों (3 मार्च और 7 मार्च) को मतदान होना है, वहां भाजपा ने अब तक 37 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें से 43 फीसदी नए चेहरों को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मोदी, शाह, नड्डा, योगी समेत भाजपा की 30 स्टार प्रचारकों में किसको मिली जगह, जानिए

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के अलावा योगी आदित्यनाथ बीजेपी की राज्य चुनाव समिति के सदस्य भी हैं। बीजेपी यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा जैसे अन्य नेताओं के साथ उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने से संबंधित सभी बैठकों में भी सीएम योगी भाग लेते हैं। गोरखपुर भाजपा के एक नेता ने कहा, योगी आदित्यनाथ की बातों का दबदबा है, क्योंकि वह चुनाव में सीएम और पार्टी का चेहरा हैं। 2017 में स्थिति अलग थी जब वह केवल एक सांसद थे और संगठनात्मक मामलों में उनकी सीमित पहुंच थी।

Recommended Video

    UP Elections 2022: Bulandshahr में गरजे CM Yogi, BSP, SP, Congress पर बोला हमला | वइंडिया हिंदी

    बीजेपी नेता ने आगे कहा, तत्कालीन समय में केशव प्रसाद मौर्य यूपी भाजपा प्रमुख थे और राज्य महासचिव (संगठन) सुनील बंसल गोरखपुर सहित राज्य इकाई की ओर से प्रमुख निर्णय लेने वाले थे। हालांकि आज के अंतिम फैसले पार्टी नेतृत्व द्वारा ही लिए जाते हैं। लिस्ट से 11 विधायकों का टिकट कटने की एक वजह जहां सीएम योगी का प्रभुत्व बताया जा रहा है, वहीं बीजेपी नेताओं का कुछ और ही कहना है। पार्टी के मुताबिक 11 सीटों पर नए उम्मीदवारों को उतारा गया है। सूत्रों का मानना है कि कई उम्मीदवारों के साथ बीजेपी को बागी तेवर देखने को मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+