गोरखपुर उपचुनाव 2018: छठे राउंड में 7139 वोटों से समाजवादी पार्टी आगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज शाम तक साफ हो जाएंगे। इस उपचुनाव के नतीजे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम माने जा रहे हैं। यूपी की जिन दो लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है वो गोरखपुर और फूलपुर हैं। छठे राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। और जो रिजल्ट हैंं उसके मुताबिक सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 89950 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला 82811 वोटों से दूसरे नंबर हैं।

वहीं पांचवें राउंड तक सपा को 74077 वोट, भाजपा को 70317 वोट और कांग्रेस को 3084 वोटे मिले थे। इस राउंड तक सपा 3760 वोटों से बढ़त बनाए हुए थी। वहीं फूलपुर सीट पर भी सपा आगे चल रही है। इस बढ़त पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन काम कर गया है और बंपर वोटों से जीत हसिल होगी। राम गोपाल वर्मा ने












Click it and Unblock the Notifications