ताबड़तोड़ एनकाउंटर के डर से 50 हजार के ईनामी शेरू भाटी ने किया सेरेंडर
ग्रेटर नोएडा। नए एसएसपी अजयपाल शर्मा के नोएडा का चार्ज लेने के बाद से बदमाशों की शामत आना शुरू हो गई है। रविवार को तिहरे हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 1 लाख के ईनामी श्रवण कुमार का एसएसपी अजयपाल शर्मा ने एनकाउंटर कर दिया। साथ ही अलग-अलग मुठभेड़ में 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दो दिनों से शुरू पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर का कार्रवाई से डरकर 50 हजार के एक ईनामी ने सेरेंडर कर दिया है। सेरेंडर करने वाला बदमाश शेरू भाटी बीजेपी नेता की हत्या और उनके दो गनर की हत्या में वांछित था।

एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा सुंदर भाटी गैंग के बदमाशों के पीछे शामली से पड़ गए थे। शामली में सुंदर भाटी गैंग सक्रिय था। लेकिन शामली एसएसपी रहे अजयपाल शर्मा ने सुंदर भाटी गैंग पर शिकंजा कसा और बदमाशों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। नोएडा में शिवकुमार समेत तिहरे हत्याकांड में शामली पुलिस ने सुंदर भाटी गैंग के 50 हजार के ईनामी बदमाश अनिल भाटी और सहदेव भाटी को गिरफ्तार किया था। ये दोनों बीजेपी लीडर की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। रविवार को यूपी पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के ईनामी श्रवण कुमार को मार गिराया तो आज तीन हत्याओं में वांछित शेरू भाटी ने पिस्टल समेत सेरेंडर कर दिया। शेरू ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी नेता शिव कुमार और उनके 2 गनर की हत्या कर दी थी। इस बदमाश के ऊपर 50 हजार का ईनाम था। बता दें कि एसएसपी अजयपाल शर्मा के नोएडा का चार्ज लेने के बाद से वह बदमाशों पर कहर बनकर बरपे हैं।
ये भी पढ़ें- 'चिट्ठी-चिट्ठी जा सर के पास, सर की मर्जी फेल करें या पास' लिखकर चिपकाया 10 का नोट












Click it and Unblock the Notifications