flipkart और amazon पर शॉपिंग करने से पहले पढ़ें ये खबर

Recommended Video

    Flipcart और Amazon से Shopping करने वाले ज़रूर देखें ये Video | वनइंडिया हिंदी

    मेरठ। अगर आप को ऑनलाइन शॉपिंग का शौक है तो शॉपिंग करने से पहले आप हमारी ये खबर जरूर पढ़ ले। ऑनलाइन शॉपिंग की साइटों पर मिलने वाला सामान नकली भी हो सकता है। इस बात का खुलासा मेरठ पुलिस ने किया है। पुलिस ने एक ऐसे गैंग का गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान बेच रहे थे।

    मेरठ पुलिस ने किया खुलासा

    मेरठ पुलिस ने किया खुलासा

    मेरठ की ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने amazon और filpkart जैसी बड़ी शॉपिंग साइट्स पर नामी गिरामी कंपनियों का नकली माल बेचने का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर कॉस्को कंपनी की 200 से ज्यादा फुटबॉल और बास्केटबॉल बरामद की है। यह सभी बोले नकली है। जी हां ये सब कॉस्को, निविया जैसे नामी गिरामी कंपनी का नकली माल है। वह भी हूबहू असली दिखने वाला। आपको जानकर यह भी हैरानी होगी कि सारा माल अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी साइटों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था।

    flipkart और amazon पर बेच रहे थे नकली सामान

    flipkart और amazon पर बेच रहे थे नकली सामान

    लोग कम दामों में कॉस्को की बॉल खरीद रहे हैं। लेकिन जब कुछ समय बाद खरीदारों को पता लगता है कि माल नकली है तो फिर ऐसी बड़ी कंपनियों की साख खराब होती है। लेकिन कंपनी के साख को दबाव पर लगाने वाले चांदी काट रहे हैं। जब इस बात की भनक गुडगांव में कॉस्को कंपनी को लगी तो उन्होंने नकली माल बेचने वालों का खुद ही पता निकाल लिया। जिसके बाद थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।

    एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस को दबिश के दौरान भारी मात्रा में नकली सामान मिला। पुलिस ने नकली माल को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर बेचने वाले शोभित अग्रवाल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+