Global Investor Summit: UP के धार्मिक शहरों की बदलेगी तस्वीर, निवेशक करेंगे धन की बारिश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) में राज्य के धार्मिक शहरों ने भी निवेशकों को आकर्षित करने में सफलता हासिल की है।

Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) में राज्य के धार्मिक शहरों ने भी निवेशकों को आकर्षित करने में सफलता हासिल की है। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जोर शोर से चल रहा है। इसका असर भी निवेशकों पर पड़ा है। निवेशक वहां पैसा लगाने को तैयार दिख रहा है। अधिकारियों की माने तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की सूची में निवेश के मामले में अयोध्या 16वें स्थान पर है जबकि मथुरा 25वें स्थान पर है जबकि चित्रकूट 11वें स्थान पर है।
मथुरा-अयोध्या और चित्रकूट को मिले इतने करोड़ के निवेश
राज्य सरकार ने कहा कि विंध्याचल के धार्मिक केंद्र के लिए प्रसिद्ध मिर्जापुर जिले को 64,010 करोड़ रुपये के निवेश के 174 प्रस्ताव मिले हैं। मंदिर नगरी अयोध्या को 45,402 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के 253 प्रस्ताव मिले हैं और मथुरा को 23,798 करोड़ रुपये से अधिक के 223 निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसी तरह, चित्रकूट को 63,059 करोड़ रुपये से अधिक के 207 प्रस्ताव मिले हैं।
Recommended Video

धार्मिक शहरों को औद्योगिक केंद्रों में बदलने की कवायद
योगी सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने के लिए धार्मिक शहरों को औद्योगिक गतिविधियों के केंद्रों में बदलना चाहती है। अयोध्या और मथुरा भी होटल व्यवसायियों के लिए पसंदीदा स्थान बन गए हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि,
सभी निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जो बराबर इसपर नजर रखेगा और समय समय पर इसकी अपडेट जिला प्रशासन को देता रहेगा।
अयोध्या समेत 30 शहरों में होटल बनाएगी जापानी कंपनी
जापान का एचएमआई होटल ग्रुप राज्य के अयोध्या समेत 30 शहरों में होटल विकसित करेगा। आतिथ्य उद्योग में अग्रणी माने जाने वाले ओबेरॉय समूह ने अयोध्या में 45 करोड़ रुपये का निवेश करने का संकल्प लिया है। समूह ने अयोध्या में एक होटल की योजना बनाई है। जयपुर के एक समूह ने अयोध्या में सरयू नदी के पास एक 5 सितारा होटल स्थापित करने के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। एसआर ग्रुप ऑफ कंपनीज ने मंदिरों के शहर में आतिथ्य क्षेत्र में 60 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।
आकांक्षी जिलों को भी निवेश प्रस्ताव मिले हैं
कभी पिछड़े माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के आठ जिलों ने भी UPGIS में बड़ा निवेश हासिल किया। नीति आयोग ने देश भर में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न संकेतकों के आधार पर आकांक्षी जिलों की पहचान की है। इन आठ जिलों को कुल 1,096 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसके तहत 1,58,938 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इसके माध्यम से 2,37,784 रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। इन जिलों में सिद्धार्थनगर, बहराइच, सोनभद्र, श्रावस्ती, चित्रकूट, चंदौली, फतेहपुर और बलरामपुर शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications