टीचर्स डे पर छात्राओं ने मैडम को दिया ऐसा गिफ्ट, कि जिंदगी में आ गया भूचाल

अलीगढ़। टीचर्स डे से एक पहले कुछ छात्राओं ने अपनी एक पूर्व अध्यापिका को ऐसा गिफ्ट भेजा कि जिससे उसकी शादीशुदा लाइफ में भूचाल आ गया। मामला अलीगढ़ शहर के एक फेसम स्कूल का है। जहां पर कुछ शरारती छात्राओं ने अपनी पुरानी टीचर की फोटो को फोटोशॉप की मदद से एक अश्लील फोटो बनाकर उसके पति के फेसबुक मैसेंजर भेज दी। मैसेंजर पर भेजे गए फोटो साथ भेजने वाले ने बेहद ही भद्दे कमेंट भी किए। जिसे देखकर शिक्षका का पति सकते में आ गया। इस बात की जानकारी शिक्षका के पति ने मायके में दी।

अश्लील फोटो

यह पहली बार नहीं था जब शिक्षका के साथ इस तरह की हरकत की गई हो। इससे पहले जब शिक्षका स्कूल में पढ़ाती थी, तभी भी इन छात्राओं ने टीचर के फोटो को फोटोशॉप की मदद से एडिट कर स्कूल के किसी व्यक्ति के साथ जोड़कर स्कूल में ही वायरल कर दी थीं। उस समय भी शिक्षका को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। दरअसल ये छात्राए बड़े घराने से संबंध रखती थी इसलिए उस समय मामले को जहां का तहां शांत करा दिया गया।

इस तरह की घटनाएं शिक्षका के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुई थीं जब शिक्षिका ने अपनी कुछ छात्राओं को उनकी हरकतों पर डांटना, डपटना शुरू कर दिया। शिक्षका की कुछ समय पहले शादी हो गई जिसके बाद उसने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया था। लेकिन नाराज छात्राओं ने अपनी टीचर का पीछा नहीं छोड़ा। छात्राओं ने मार्फिंग की मदद से अश्लील फोटो टीचर के पति को भेज दिया।

मामले बढ़ता देख शिक्षिका के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसकी सर्विलांस की मदद से जांच कराई गई है। सर्विलांस की मदद से जांच कराई तो यह बात पता चली कि यह फेसबुक आईडी कौन छात्राएं ऑपरेट कर रही थीं। पुलिस का मानना है कि यह गंदी हरकत कुछ छात्राओं ने फर्जी फेसबुक आईडी की मदद से शिक्षिका को परेशान करने के लिए की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+