यूपी: कैफे में बैठकर पी रहे थे कॉफी, भाई ने देखा तो युवक को नंगा कर घुमाया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक प्रेमी को प्रेमिका के साथ बैठकर कैफे में कॉफी पीना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को सरेबाजार नगा कर घुमाया और जनता तमाश बीन बनकर देखती रही। आरोपी प्रेमी को पकड़ कर अस्पताल ले आए और वहां पर भी उसे खूब धुनाई की। मामले की सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवती के घरवालों से भिड़ गए। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।

युवती के परिजनों को लगी भनक

युवती के परिजनों को लगी भनक

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला आर्यपुरी में बाल सुधार गृह के निकट मंगलवार की शाम एक कैफे में युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा था। इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गई। वहां पहुंचे परिजनों ने कैफे से युवक को बाहर खींच लिया और जमकर मारपीट की। युवती ने पिटाई का विरोध भी किया, लेकिन परिजनों के सामने उसकी एक न चली। गुस्साए परिजनों ने युवक के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और कैफे से एक किलोमीटर दूर जिला अस्पताल तक सरेबाजार पीटते हुए ले गए। अस्पताल तिराहे पर एक दरोगा ने भीड़ से उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन अकेले होने के कारण वह भीड़ से युवक को बचा नहीं सका।

दोनों पक्षों में जमकर चले लात घूंसे

दोनों पक्षों में जमकर चले लात घूंसे

इस दौरान मामले सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवती के परिजनों से भिड़ गए। मारपीट के दौरान पहुंची पुलिस ने भीड़ को इमरजेंसी से बाहर कर दिया। बता दें कि युवती के पिता वीरपाल ने बताया कि उसकी बेटी मंगलवार शाम ब्यूटी पालर गई थी, एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा और उससे अपने प्यार का इजहार करने लगा। बताया कि उनकी बेटी ने फोन कर अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। बताया कि मेरा बेटा और भांजा वहां पहुंचा और उसे पकड़ा कर उसकी पिटाई कर दी। बताया कि पब्लिक वहां बहुत ज्यादा थी मैं उसे वहां से बचाकर लाया हूं।

क्या कहते है अधिकारी

क्या कहते है अधिकारी

वही, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि आर्यपूरी में एक कैफे पर लड़का-लड़की बैठे हुए थे। लड़की के परिजन वहां पहुंचे और लड़के को पकड़ लिया उसकी पिटाई की और अस्पताल ले कर पहुंचे। वहां पर दोनों पक्ष आपसे में भीड़ गए। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस की माने तो तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। लेकिन युवक को नंगा कर बाजार में घुमाये जाने पर सीओ सिटी ने बताया कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं। अगर ऐसी कोई वीडियो मिलती है तो उस पर भी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+