बरेली: जंजीरों में कैद हुई मोहब्बत, प्यार की खातिर बेड़ियों में थाने पहुंच गई प्रेमिका
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमिका का प्यार करने की ऐसी सजा मिली कि जिसने भी उसे देख वह हैरान रह गया। लड़की के घर वालों को जब पता चला कि वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोहब्बत करती है, तो उन्होंने उसे घर में कैद कर दिया। इतना ही नहीं, उसके पैरों में बेड़ियां तक डाल दीं और उसे बुरी तरह पीटा। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया।

जंजीरों में कैद प्रेमिका पहुंची थाने
युवती अपने घर से पैरो में जंजीर बंधे हुए किसी तरह मीरगंज थाने पहुंच गई, जहां उसने पुलिस वालों को सारी कहानी बताई। पुलिस वाले भी उसकी कहानी सुनकर हैरान रह गए। किसी तरह पुलिसवालों ने उसके पैरों में बंधी जंजीर का ताला खोला।
तीन साल से करते है एक-दूसरे को प्यार
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती और उसका प्रेमी एक-दूसरे को पिछले तीन साल से प्यार करते हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं। मगर युवती के घर वाले नहीं चाहते कि दोनों की शादी हो। उसके घर वालों को जब इस बात का पता चला कि वह एक लड़के से प्यार करती है तो उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। युवती का आरोप है कि परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जंजीरों में कैद कर दिया था।
प्रेमिका से मिलने प्रेमी भी पहुंचा थाने
युवती के प्रेमी को जैसे ही पता चला कि उसकी प्रेमिका थाने पहुंची है उससे रहा न गया और वो भी थाने पहुंच गया। दोनों ने पुलिस वालों से निकाह कराने की बात कही। युवती का कहना है कि उसके घर वाले नहीं चाहते हैं कि वो फैशल से शादी करे, जिस वजह से उसको घर में कैद करके यातनाएं दी गई और भूखा रखा गया।
पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. सतीश कुमार के आदेश पर मीरगंज थाने में युवती के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब युवती का कोर्ट में बयान कराएगी। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications