Ayodhya News: पवित्र जलधारा में 'एक बार है होता प्यार' गाने पर युवती ने किया डांस, लोगों ने बताया शर्मनाक

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में सरयू नदी में राम की पैड़ी पर रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि राम की पैड़ी पर सरयू नदी की पवित्र जलधारा में इस तरह रील बनाना बेहद शर्मनाक है। लोगों का कहना है कि अयोध्या एक आध्यात्मिक नगरी है और सरयू नदी का जिक्र पौराणिक कथाओं में भी मिलता है, ऐसे में रील बनाने वाली युवती नेटिजन्स के निशाने पर है।

UP Ayodhya News:

दरअसल, अयोध्या के सरयू नदी में स्थित राम की पैड़ी में पिछले दिनों एक युवती ने साल 2000 में आई बिच्छू फिल्म के गाने 'जीवन में जाने जाना एक बार है होता प्यार' पर रील बनाई।

रील बनाने के बाद जब युवती ने उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, उसके बाद यह रील वायरल हो गई। मंगलवार को इस रील को डाऊनलोड कर कुछ लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करने लगे।

कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि सरयू की पवित्र जलधारा में रील बनाना बहुत ही शर्मनाक है। ऐसे लोगों पर पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही कुछ लोग युवती के डांस को 'पानी में आग लगाने वाला वीडियो' बताकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब सोशल मीडिया पर अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके पहले भी कई लोगों द्वारा रील बनाई गई और उसे पर भी सवाल उठाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+