सहेली से प्यार कर जेंडर चेंज करवाने तांत्रिक के पास गई लड़की, 'लव स्टोरी' का खौफनाक अंजाम
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक लड़की दूसरी लड़की के प्यार में पागल थी। वो शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन करवाने के लिए भी तैयार हो गई, लेकिन उसके साथ एक खौफनाक वारदात घटी।
दरअसल थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली पूनम अप्रैल से अपने घर से लापता थी। उसके परिजनों ने पहले खुद खोजबीन की, लेकिन जब वो नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो इसमें कई हैरान करने देने वाले खुलासे हुए।

पुलिस के मुताबिक पूनम को लड़कों की तरह रहने का शौक था। वो अपनी दोस्त प्रीति के साथ समलैंगिक रिश्ते में थी। उसने शादी का भी मन बना लिया था, लेकिन प्रीति के घर वालों को इस पर आपत्ति थी। जब भी प्रीति का रिश्ता तय होता, तो उसकी वजह से टूट जाता।
प्रीति की मां उर्मिला ने पहले पूनम को समझाया, लेकिन जब वो नहीं मानी, तो उन्होंने एक तांत्रिक रामनिवास का सहारा लिया। वो झाड़-फूंक का काम करता था और प्रीति के घर वालों को उस पर काफी विश्वास था। उन्होंने तांत्रिक से वादा किया कि अगर वो पूनम को रास्ते से हटा देगा तो वो उसे डेढ़ लाख देंगे। उन्होंने एडवांस के तौर पर 5 हजार रुपये दिए।
अब तांत्रिक ने अपना जाल फैलाया और पूनम से संपर्क किया। उसने उससे वादा किया कि वो जंगल में उसके साथ चले। पहले वो तंत्र विद्या से उसको लड़की से लड़का बना देगा। इसके बाद वो दोनों की शादी भी करवाएगा। पूनम उसके झांसे में आ गई।
अप्रैल में तांत्रिक पूनम और प्रीति को लेकर जंगल में गया। वहां पर उसने गढ़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं पर छिपा दिया। करीब एक महीने तक पुलिस गुमशुदा को खोजती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
18 मई को पुलिस ने सर्विलांस और अन्य सबूतों की मदद से पूनम का शव बरामद किया। जांच करने पर पता चला कि ये मामला समलैंगिक प्रेम-प्रसंग का था। ऐसे में तांत्रिक और प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसकी मां उर्मिला अभी फरार है। जिसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications