VIDEO: मां-बाप की डांट से नाराज होकर टंकी पर चढ़ी बेटी, देखिए कितनी ऊपर उठानी पड़ी क्रेन
पानी की टंकी पर छात्रा को देखकर मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छात्रा को समझने का प्रयास किया मगर छात्रा ने किसी की नहीं सुनी और वो टंकी से कूदने की धमकी देने लगी।
मेरठ। मेरठ के थाना पल्लवपुरम के फेस वन में मां-बाप की डांट से नाराज होकर कक्षा 8 की छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई। जब छात्रा के मां-बाप को इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। मां-बाप के लाख मिन्नतें करने के बाद भी जब बेटी पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरी तो छात्रा के परिजनों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पानी की टंकी पर छात्रा को देखकर मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छात्रा को समझने का प्रयास किया मगर छात्रा ने किसी की नहीं सुनी और वो टंकी से कूदने की धमकी देने लगी। पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी बुला ली, पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की सूझबूझ से छात्रा को समझाकर सकुशल नीचे उतर लिया गया। मौके पर मौजूद सीओ पंकज सिंह ने बताया की छात्रा को उसके परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था इसीलिए गुस्से में वो पानी की टंकी पर चढ़ गई थी, जिसे बाद में सकुशल उतार लिया गया
है।












Click it and Unblock the Notifications