योग कराते-कराते कॉलेज में छात्रा से करने लगा अश्लील हरकतें
हरदोई के एक कॉलेज में योग दिवस मनाने के दौरान मैनेजर ने छात्रा से अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने थाने में शिकायत की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हरदोई। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां देश और दुनिया में लोग योग कर सेहत बनाने का गुर सीख रहे थे वहीं हरदोई में एक कॉलेज में लड़की से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना हुई है।

योग दिवस मनाने के दौरान कॉलेज मैनेजर ने छात्रा से अश्लील हरकतें की जिसकी शिकायत छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हरदोई के एक कॉलेज में योग दिवस मनाया जा रहा था। वहां छात्राएं भी योग कर रही थीं। उसी दौरान योग कराने के बहाने कॉलेज मैनेजर ने छात्रा से अश्लील हरकत करनी शुरू दी।
छात्रा ने अन्य छात्र-छात्राओं के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications