Ghosi By-Election Result: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अखिलेश यादव ने दी बधाई, 19 पाइंट्स में कही मन की बात

Ghosi By-Election Result: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आ जाएंगे। मतगणना में अभी तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25733 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Ghosi By-Election Result: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव मतदान के बाद शुक्रवार यानी आज सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। कुछ ही देर में रिजल्ट भी आ जाएगा। मतगणना में अभी तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 25733 वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में सपा में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बधाई देते हुए लिखा कि घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई। घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं। इसके साथ ही अखिलेश ने 19 बिंदुओं में अहम बातें कहीं। आइए जानते हैं क्या कहा?

Akhilesh Yadav

  • घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है।
  • घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताया है, और अब यही आनेवाले कल का भी परिणाम होगा।
  • ये सकारात्मक राजनीति की जीत है और साम्प्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है।
  • ये दलीय संकीर्ण विचारधारा और जाति बंधन से ऊपर उठकर, उस प्रत्याशी की जीत है, जिसके काम करने की आशा है और नाकाम प्रत्याशी की पराजय है।
  • ये बीजेपी की तोडफोड और समाज को बांटने वाली नकारात्मक राजनीति की मुंहतोड़ हार है।
  • ये झूठे-प्रचार और जुमलाजीवियों की पराजय है।
  • ये वाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया द्वारा फैलाई जा रही सामाजिक घृणा, भ्रामक सूचनाओं और राजनीतिक मिथ्या की पराजय है।

  • ये भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत है।
  • ये बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है।
  • ये कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में हैं।
  • ये गिरगिट प्रत्याशियों को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग पहचान गई है।
  • ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है।
  • ये बीजेपी के अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है।
  • ये उस अच्छी सोच वाले सर्व समाज और पीडीए के एक साथ आने की जीत है, जो समाज के हर वर्ग को बराबर का हक देकर हर किसी की तरक्की को मकसद मानकर चलती है।
  • ये सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग करने वाले हर किसी की जीत है।
  • यूपी एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा।
  • भारत ने 'इंडिया' को जिताने की शुरुआत कर दी है।
  • ये देश के भविष्य की जीत है।
  • ये एक ऐसा अनोखा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं, पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+