Ghoshi By Poll: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- खिसक गई है सपा की जमीन, इनकी जमानत जब्त होगी

मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव चल रहा है। इस सीट पर सपा और बीजेपी में टक्कर चल रही है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

UP Politics: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव चल रहा है। उपचुनाव में सपा और बसपा की तरफ से जोरदार टक्कर चल रही है। एक दिन पहले ही सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने घोसी में एक रैली को संबोधित किया था जिसमें काफी भीड़ पहुंची थी। इसको लेकर अब बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि ये भीड़ दूसरे जिलों से लाई गई थी।

ब्रजेश पाठक

अखिलेश यादव पर पाठक ने किया पलटवार

डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर प्रेस कान्फ्रेंस कर किया पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा गुंडे माफियो की पार्टी है। अखिलेश यादव के घोसी के उपचुनाव में आने पर कहा सपा की जमीन खिसक रही है । इसलिए अखिलेश यादव ने रैली करने आये थे।

दूसरे जिलों से भीड़ बुलाने का आरोप

पाठक ने कआगे कहा कि अखिलेश यादव अभी तक किसी भी चुनाव में प्रचार करने नही गए। जो रैली में भीड़ आई थी वह गाजीपुर बलिया आजमगढ़ से बुलाई गई भीड़ थी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गिनाईं उपलब्धियां

डिप्टी सीएम ने मतदान से पहले भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दम कम हो गए हैं इससे जनता को काफी राहत मिली है। घोसी चुनाव में जमानत जब्त होगी समाजवादी पार्टी की।
सत्ता में जब तक समाजवादी पार्टी रही तब तक गुंडे माफियाओ का बोलबाला रहा। बहु बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता रहा।

एक दिन पहले अखिलेश पहुंचे थे घोसी

गौरतलब है कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उपचुनाव में INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस समेत कई दलों ने समर्थन का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+