Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बाबा साहब ने संविधान में नहीं किया है EVM का जिक्र', सांसद अफजाल अंसारी ने कहा राजदंड तानाशाही का प्रतीक

Ghazipur MP Afzal Ansari: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने ईवीएम को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में कहीं भी ईवीएम का उल्लेख नहीं किया है। संविधान में उन्होंने केवल मत देने का अधिकार बताया है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में संविधान दिवस मनाया गया। सड़कों पर परेड भी निकाली गई। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन हुआ। देश की राष्ट्रपति खुद उसमें शामिल हुईं। सरकार ने भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए। लेकिन देश के नागरिक संविधान को लेकर काफी चिंतित हैं।

ghazipur-mp-afzal-ansari

दरअसल, रविवार को गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में संविधान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस सेमिनार में गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और सेंगोल को लेकर बयान दिया। उन्होंने सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताया।

गोष्ठी संपन्न होने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात किया। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में कहीं भी ईवीएम का उल्लेख नहीं किया गया था। संविधान में केवल मत देने का अधिकार बताया गया है। उन्होंने अभी कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने पढ़ने के लिए कहा है, घंटा बजाने के लिए नहीं कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान में बोल बम के लिए भी नहीं लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। लेकिन इस आदेश को खंडित करते हुए नया कानून बना दिया गया। जिसमें प्रधानमंत्री खुद, मंत्री परिषद का मंत्री और एक विपक्ष के नेता को शामिल किया। कहा कि राजदंड तानाशाही का प्रतीक है और संविधान लोकतंत्र का प्रतीक है।

इसके अलावा उन्होंने महंगाई पर बयान देते हुए कहा कि आज आलम यह है कि लहसुन 400 रुपए किलो के ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा उन्होंने अजमेर शरीफ पर डाली गई याचिका को लेकर कहा कि आज देश में खोदो अभियान चल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+