Ghaziabad: 'पापा, कोरियन हमारी जिंदगी है', 9वीं मंजिल से 3 बहनों ने लगाई छलांग, क्या था ऑनलाइन टास्क?
Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया के काले सच को बेनकाब कर दिया है। लोनी के भारत सिटी (Bharat City) इलाके में तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह 'ऑनलाइन गेम की लत' बताई जा रही है।
मंगलवार रात करीब 2 बजे भारत सिटी के B1 टावर में मातम छा गया। 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी ने फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से एक साथ छलांग लगा दी। तीनों बहनें हर काम साथ करती थीं- खाना, सोना, स्कूल जाना और अंत में मौत का रास्ता भी उन्होंने साथ ही चुना।

'कोरियन लव गेम' ने छीन ली जिंदगी
पुलिस तफ्तीश में जो खुलासा हुआ है, वह हर माता-पिता के लिए चेतावनी है। तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन लव गेम (Korean Love Game) की दीवानी थीं। यह एक टास्क-बेस्ड गेम था, जिसमें खिलाड़ी को अजीबोगरीब चुनौतियां दी जाती थीं। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को मोबाइल गेम की लत लॉकडाउन के समय लगी थी।
तीन बहनों की आत्महत्या पर पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना को लेकर ACP अतुल कुमार ने बताया कि, 'आज, 4 फरवरी को सुबह करीब 2:15 बजे, हमें एक कॉलर से जानकारी मिली कि भारत सिटी, टावर B-1, फ्लैट नंबर 907 में, तीन नाबालिग लड़कियों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी है। मौके पर, चेतन कुमार की बेटियां (निशिका, प्राची, और पाखी) गंभीर रूप से घायल मिलीं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'
गेम छोड़ने को तैयार नहीं थीं लड़कियां
पुलिस के अनुसार, नाबालिगों के पिता चेतन कुमार ने कहा कि लड़कियां गेम छोड़ने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने मुझे बताया था, 'पापा, हम कोरियन नहीं छोड़ सकते। कोरियन हमारी ज़िंदगी है। कोरियन हमारे लिए सब कुछ है। आप हमें इससे अलग नहीं कर सकते। हम अपनी जान दे देंगे।' मैंने अभी सुसाइड नोट देखा है। यह बहुत दुखद है। मैं सभी माता-पिता से अपील करता हूं कि वे सावधान रहें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चे गेम्स से इतने गहरे से न जुड़ें।'
सुसाइड नोट में किसी खास ऐप का नाम नहीं
डीसीपी ट्रांस-हिंडन निमिश पाटिल ने IANS से बातचीत में कहा कि, उन्हें एक सुसाइड नोट मिला जिसमें किसी खास ऐप का नाम नहीं था, लेकिन यह साफ था कि तीनों लड़कियां कोरियन संस्कृति से प्रभावित थीं। पुलिस ने बताया कि लड़कियां कोविड-19 के समय से स्कूल नहीं जा रही थीं और अक्सर साथ में गेम खेलती थीं। गेम पर उनकी बढ़ती निर्भरता परिवार के लिए चिंता का विषय बन गई थी। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि माता-पिता ने लड़कियों के लगातार गेम खेलने पर आपत्ति जताई थी।
ग्राउंड फ्लोर पर गिरी मिली थीं लड़कियां
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि लड़कियां ग्राउंड फ्लोर पर गिरी थीं और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के 50 बेड वाले अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिन हालात में बहनों ने यह कदम उठाया, उनकी अभी भी जांच की जा रही है।
क्या था ऑनलाइन टास्क?
आजतक से बातचीत में लड़कियों के पिता ने कहा कि, 'मुझे कोई आइडिया नहीं है कि क्या हुआ है। वे टास्क को पूरा कर रहे थे। कुल 50 टास्क थे। मेरी बेटियां साथ में खेलती थी और किसी को पता तक नहीं लगने दिया कि वे इस तरह का कोई गेम खेल रही थीं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications