Ghaziabad Mayor Election Result 2023: कौन हैं सुनीता दयाल? जिन्होंने BJP का लहराया परचम
Ghaziabad Mayor Election Result 2023: गाजियाबाद मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी की सुनीता दयाल ने जीत हासिल की है। सुनीता ने बीजेपी का 1995 से अब तक का रिकॉर्ड कायम रखा है।

Ghaziabad Mayor Election Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। गाजियाबाद मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी की सुनीता दयाल ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने 90 हजार से अधिक मतों के अंतर से इस सीट पर अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा है। वहीं, सपा की पूनम यादव को हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, बसपा से चुनावी रण में निसारा खान प्रत्याशी थीं। कांग्रेस ने पुष्पा रावत और आम आदमी पार्टी ने जानकी जगत बिष्ट को मैदान में उतारा था। गाजियाबाद में दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान हुए थे। वहीं, नगर निगम के लिए 41.43 फीसदी मतदान हुए थे।
सुनीता दयाल ने कायम रखा रिकॉर्ड
आपकों बता दें कि साल 1995 में गाजियाबाद नगर निगम बन था। उसके बाद से इस सीट पर लगातार बीजेपी उम्मीदवार ही मेयर के चुनाव में विजय हुआ है। सुनीता दयाल ने इस रिकॉर्ड को कायम रखा है। वहीं, आम आदमी पार्टी का गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सीट पर अपना कैंडिडेट बैठाने का सपना अधूरा रह गया है।
कौन है सुनीता दयाल?
राजनीति में सुनीता दयाल पुरानी खिलाड़ी हैं। उन्होंने राजनीति में एंट्री एबीवीपी का दामन थाम कर की थी। वर्तमान में बीजेपी की प्रदेश (यूपी) उपाध्यक्ष हैं। साल 2004 में बीजेपी के टिकट पर सुनीता ने विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। इससे पहले वह 2004 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड़ चुकी हैं। उस वक्त समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी से पराजित हो गईं थीं। इस दौरान उनपर हमला भी हुआ था।
गाजियाबाद नगर निगम में जीत किसके सिर?
आपको बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायत हैं। लोनी में सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा चेयरमैन बनीं। वहीं, मुरादनगर से अध्यक्ष पद पर छम्मी चौधरी जीतीं। जहांगीरपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र जीते।












Click it and Unblock the Notifications