गाजियाबाद: हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष ने दिवाली के दिन बच्चों से कराई फायरिंग
नई दिल्ली। हिन्दू युवा वाहिनी के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जितेंद्र त्यागी अपने घर के बच्चों से फायरिंग करवा हैं। यह वीडियो दिवाली के दिन का बताया जा रहा है। बता दें कि साल 2002 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी की स्थापना की थी।

यूपी में किसी भी तरह की हर्ष फायरिंग पर रोक है लेकिन सत्ता के नशे में डूबे जितेंद्र त्यागी ने दिवाली की रात जमकर कानून की धज्जियां उड़ाई। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र त्यागी ने दिवाली के दिन न सिर्फ खुद फायरिंग बल्कि अपने घर के छोटे बच्चों से फायरिंग करवाई। इस दौरान हथियारों का भी जमकर प्रदर्शन किया गया।
जितेंद्र त्यागी वीडियो और तस्वीरों में साफ बच्चों से राइफल से फायरिंग करवाते हुए देखे जा सकते हैं। इस मामले में गाजियाबाद के एसएसपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संबधित थाने को इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र त्यागी पर यूपी पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
-
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications