गरीब कल्याण सम्मेलन में बोले सीएम योगी, सरकारी योजनाओं का लाभ मिला रहा हर वर्ग को

गरीब कल्याण सम्मेलन में बोले सीएम योगी, सरकारी योजनाओं का लाभ मिला रहा हर वर्ग को

लखनऊ, 31 मई: गरीब कल्याण सम्मेलन में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान सीएम योगी ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर घर हम पाइप कनेक्शन पहुंचाएंगे और जो जल आपके घर आएगा उसके सामने RO का पानी भी फैल हो जाएगा। इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन होगा।

Garib Kalyan Sammelan CM Yogi Adityanath Lucknow

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को बिना उनका जाति व धर्म देखे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीबों को बैंक अकाउंट से जोड़ा गया है। उन्हें शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। सीएम ने आगे बोलते हुए कहा कि आज बेटियां स्कूल जा रही हैं। बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्णय किया है कि हर घर हम पाइप कनेक्शन पहुंचाएंगे और जो जल आपके घर आएगा उसके सामने RO का पानी भी फैल हो जाएगा। इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक मिल रहा है। यह बदलाव हर कोई महसूस कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+