Asad Ahmed: अतीक के बेटे असद और गुलाम की बॉडी झांसी से प्रयागराज पहुंची, जानिए कब होगा सुपुर्द-ए-खाक

Atiq Ahmed Son Asad Ahmed News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 अप्रैल को झांसी में हुई मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम को मार गिराया था। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और उन पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

Atiq Ahmed Son Asad Ahmed News

Atiq Ahmed Son Asad Ahmed News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार तड़के माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के शवों को प्रयागराज के मुर्दाघर में रखवाया है। सामने आए वीडियो में दो एंबुलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस की एक वैन शवों को प्रयागराज के शवगृह में ले जाते देखे गए।

रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार को अतीक के बेटे असद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उमेश पाल हत्याकांड केस में वांटेड अतीक अहमद का बेटा असद और उसका सहयोगी गुलाम 13 अप्रैल गुरुवार को झांसी में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारे गया था।

असद अहमद का अंतिम संस्कार अतीक अहमद के घर के सामने प्रयागराज के धूमनगंज चकिया इलाके के कसारी मसारी गांव के कब्रिस्तान में किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में असद के दादा को भी दफनाया गया था।

असद की क्रब भी उसके दादा के पास ही खोदी गई है। इस बीच, गुलाम के परिवार ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस उसका अंतिम संस्कार करेगी।

प्रयागराज के धूमनगंज चकिया से लेकर कब्रिस्तान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज के धूमनगंज चकिया तिराहे से कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान तक बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

असद के शव को प्रयागराज लाए जाने की अफवाह के बाद शुक्रवार की शाम अतीक अहमद के मुहल्ले कसारी मसारी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक शव परिजनों को नहीं सौंपे जाने के कारण शनिवार को अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने खुलासा किया था कि असद अपने पिता अतीक अहमद को बचाने के लिए बीच रास्ते में एक पुलिस काफिले पर हमला करने की योजना बना रहा था। इस खुफिया जानकारी के बाद सिविल पुलिस और विशेष बलों की टीमों को तैनात किया गया था।

प्रशांत कुमार ने कहा, ''हमारे पास जानकारी थी कि आरोपी अतीक और अशरफ को भागने में मदद करने के लिए यूपी ला रहे पुलिस के काफिले पर हमला किया जा सकता है। इस सूचना के मद्देनजर, पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की टीमें तैनात की गई थी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+