यूपी: लड़की को जंगल ले गई महिला, वहां तीन दरिंदों के किया हवाले

इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में एक दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को बताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला हेल्पलाइन पर शिकात करने के बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

ये है मामला

ये है मामला

घटना कौशांबी के पूरामुक्ति थाना क्षेत्र की है। घटना एक सप्ताह पुरानी है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेत पर गई थी, तभी गांव की एक महिला मिली और अपने साथ जंगलों में ले गई। पीड़िता ने बताया कि जंगल में तीन लोग पहले से ही उपस्थित थे। महिला ने उसे तीनों के हवाले कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को पैसे दिए और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर किशोरी को जाने से मारने की धमकी दी।

थाने में नहीं मिली मदद

थाने में नहीं मिली मदद

पीड़िता ने बताया कि घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ थाने जाकर पीड़िता ने महिला और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता की मानें तो पुलिस ने मदद करने की जगह उसे वापस भेज दिया। थाने से कोई मदद नहीं दी गई और दूसरे दिन आने को कहा गया। दूसरे दिन भी पीड़िता जब थाने पहुंची तो उसके साथ वैसा ही व्यवहार किया गया। परेशान होकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और मदद मांगी। जिसके बाद महिला हेल्पलाइन की टीम पहुंची और उसके बाद पुलिस ने भी एक्शन शुरू किया।

क्या कह रहे अधिकारी

क्या कह रहे अधिकारी

मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक महिला का नाम भी सामने आया है। जिसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। युवती को फिलहाल मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+