G20 concludes in Lucknow: बैठक में किन मुद्दों पर रहा फ़ोकस, जानिए 3 दिवसीय बैठक की अहम बातें
जी 20 सदस्य देशों के बीच डिजिटल रूप से कुशल कार्यबल की आवाजाही को सक्षम करने के लिए डिजिटल स्किल मैपिंग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनी।

G20 three-day meet concludes in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (DEWG) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार को समाप्त हो गई। इस बैठक से कई अहम बातें निकलकर सामने आईं हैं। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में सबसे अहम बात ये रही कि सामूहिक तौर पर डिजिटल रूप से कुशल और भविष्य के लिए एक विशेष कार्यबल की एक रूपरेखा तैयार करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गई।
डिजिटल स्किल मैपिंग पर फोकस
तीन दिवसीय बैठक (13 फरवरी से 15 फरवरी) में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, "सदस्य देशों के बीच डिजिटल रूप से कुशल कार्यबल की आवाजाही को सक्षम करने के लिए डिजिटल स्किल मैपिंग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनी।" यह भारत में इसकी अध्यक्षता के दौरान आयोजित की जाने वाली चार निर्धारित DEWG बैठकों में से पहली थी।
लखनऊ के बाद इन चार शहरों में होगी ये बैठक
Recommended Video

DEWG की अगली बैठकें हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में निर्धारित हैं। बेंगलुरु में, सदस्य देशों के मंत्री और अधिकारी दोनों बैठक में भाग लेंगे। इस मुद्दे पर मंत्रिस्तरीय घोषणा, यदि कोई हो, वहां आ सकती है। नैसकॉम, उद्योग का चैंबर ऑफ कॉमर्स और यूनेस्को ने बैठक में इसको लेकर अपना अनुभव साझा किया कि डिजिटल कौशल अंतर के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था 2028 तक 11.5 ट्रिलियन डॉलर तक खो सकती है।
डिजिटल स्किलिंग पर केंद्रित थी बैठक
अधिाकरियों ने बताया कि तीसरे दिन, डीईडब्ल्यूजी की बैठक डिजिटल स्किलिंग की प्राथमिकता पर केंद्रित थी। भारत ने डिजिटल रूप से कुशल भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के लिए तंत्र प्रस्तावित किया। सदस्य राष्ट्रों ने DEWG एजेंडे में डिजिटल स्किलिंग को शामिल करने की सराहना की और व्यापक रूप से भारत के प्रस्तावित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का समर्थन किया।
बैठक का लखनऊ में बुधवार को हो गया समापन
DEWG बैठक के समापन के बाद जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), डिजिटल अर्थव्यवस्था में साइबर सुरक्षा और डिजिटल स्किलिंग पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। सचिव, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अलकेश कुमार शर्मा, जिनके साथ अतिरिक्त सचिव भुवनेश कुमार और संयुक्त सचिव सुशील पाल ने इस बारे में जानकारी दी।
अतिथि देशों के प्रतिनिधियों ने की सराहना
उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर बातचीत को बढ़ावा देने के लिए जी20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को धन्यवाद दिया। शर्मा ने कहा कि लखनऊ में हुई चर्चाओं से भविष्य में सफल और प्रभावशाली बैठकों की श्रृंखला बनेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ ने निश्चित रूप से यहां किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों के साथ मानक को ऊंचा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications