दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल, चलती बाइक पर गला काट दिया
हरदोई में एक दोस्त ने दोस्ती का खून कर दिया। उसने चलती बाइक पर दोस्त का गला काट दिया। मरने से पहले दोस्त उसका नाम बता गया।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दोस्त ने दोस्ती का कत्ल कर दिया। उसने चलती बाइक पर अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला किया और गला काटकर हत्या करने के बाद भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराया है।

मामला हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ पर घायल अवस्था में एक युवक का मिला जिसका गला कटा हुआ था। पुलिस उसे जिला अस्पताल लायी लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मरने से पहले युवक ने अपने दोस्त का नाम पुलिस को बताया कि उसने गला काटा है और जब तक अपना नाम पता बताता, उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी शाहिद 30 पुत्र सुलेमान के रूप में हुयी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कपड़े की दुकान चलाता था। उसकी दोस्ती मोहल्ले के ही सद्दाम से थी। बताया जा रहा है कि सद्दाम उसको बैठाकर ले गया और गला काटकर फ़ेंक गया।
सीओ अजीत सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications