यूपी: रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैन के ऊपर से निकल गई ट्रेन, 4 की मौके पर मौत
हरदोई। यूपी के हरदोई में रेलवे की ओर से बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। हरदोई स्थित संडीला में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों की ट्रेन से कट जाने की वजह से मौत हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस की टीम ने रेल कर्मचारियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी गैंगमैन हैं। जो पटरी पर काम कर रहे थे। यह दुर्घटना अकाल तख्त ट्रेन से हुई है जो कोलकाता से अमृतसर की ओर अप लाइन पर जा रही थी। फिलहाल एक कर्मचारी का शव लापता है जिसकी अभी खोज चल रही है। इस घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पी.डब्ल्यू.आई. राम सजीवन को निलंबित कर दिया गया है।

विजयादशमी को पंजाब में हुए हादसे को कुछ ही दिन हुए कि एक बार फिर रेलवे की लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी ने चार लोगों को मौत की नींद सुला दी। मरने वाले खुद रेलवे कर्मचारी हैं। सूचना के अनुसार यह घटना तब हुई जब चार गैंगमैन रेलवे ट्रैक पर पटरियों की मरम्मत का काम कर रहे थें। इस दौरान अकाल तख्त अप लाइन की ट्रेन ट्रैक पर आ गई। जिस कारण रेलवे के चार कर्मचारियों की मौत हो गई। इस बात की सूचना किसी तरह से रेलवे प्रशासन को मिली। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने तीन शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल एक रेलकर्मी का शव नहीं मिल पाया है जिसकी अभी खोज चल रही है।

इस पूरी घटना में रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है। इस घटना में लोको पायलट और सिग्नल मैन की गलती बताई जा रही है। लापरवाही की वजह से ही किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया कि चार कर्मचारी ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे। जिस कारण अकाल तख्त ट्रेन उसी लाइन पर आ गई जिस पर गैंगमैन मरम्मत का काम कर रहे थे और यह बड़ा हादसा हो गया। घटनास्थल पर एसडीएम सण्डीला क्षेत्राधिकारी सण्डीला, कई थानों की पुलिस जिसमें कछौना, सण्डीला, कासिमपुर व आरपीएफ सण्डीला, बालामऊ, हरदोई, जीआरपी बालामऊ मौजूद हैं। इस घटना के बाद सवाल ये उठ रहा है कि रेलवे ट्रैक पर जब भी काम होता है तो वहां कॉशन का बोर्ड लगा होता है। इसके बाद भी ट्रैक पर ट्रेन को जाने की अनुमति कैसे मिली?
हरदोई-संडीला रेल हादसे पर मुआवजे का एलान
- यूपी सीएम राहतकोष से मिलेगा मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा मुआवजा मिलेगा।
- रेलवें मृतकों के परिजनों को देगी 25 लाख की सहायता राशी देगी।
- मृतकों के परिवारीजनों में से एक को रेलवे विभाग में नौकरी मिलेगी।
- रेलवें ने घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच टीम का किया गठन।












Click it and Unblock the Notifications