गाजियाबाद सीवेज हादसा: 3 लोगों की मौत मामले में चार अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 8 जुलाई को सीवेज टैंक में तीन लोगों की मौत के मामले में चार यूपी जल निगम के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह हादसा 8 जुलाई को गाजियाबाद के लोनी में हुआ था, जहां सीवेज में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। जिन तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उसमे दो जूनियर इंजीनियर और दो असिस्टेंट इंजीनियर शामिल हैं। यह लोग उस सीवेज को ऑपरेट कर रहे थे जहां यह हादसा हुआ था। गौर करने वाली बात यह है कि जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उसमे से दो लोग यूनिट के ही कर्मचारी थे।

जल निगम गाजियाबाद के चीफ इंजीनियर ने डीएम की रिपोर्ट के आधार पर दो जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। डीएम की रिपोर्ट में हादसे के पीछे दो जूनियर इंजीनियर और दो असिस्टेंट इंजीनियर की लापरवाही बताई गई है। जिस कॉट्रेंक्ट के जरिए कर्मचारी को सीवेज में काम करने के लिए कहा गया था उसमे कर्मचारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एजेंट की थी। यह कॉट्रैक्ट जल निगम और एजेंट के बीच किया गया था। डीएम की रिपोर्ट में सुरक्षा के मानकों को नजरअंदाज करने की बात कही गई है।
इसे भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: इमारत गिरने से 3 की मौत कई घायल, NDRF की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी












Click it and Unblock the Notifications