खूनी हाईवे के नाम से मशहूर रोड पर दो महिला समेत 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ करनाल हाईवे पर एक अनियंत्रित कैंटर ने सड़क पर बस का इंतजार कर रहे आधा दर्जन से भी ज्यादा यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो महिला सहित 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उनको हॉस्पिटल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने 1 युवक की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया है। आपको बता दें कि तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों की वजह से मेरठ - करनाल हाईवे को खूनी हाईवे कहा जाता है क्योंकि इस पर आये दिन तेज गति से चलने वाले वाहन लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।

Four killed in horrific accident in Muzaffarnagar

मामला थाना फुगाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे का है जहां फुगाना बस स्टैंड पर लगभग साढ़े 10 बजे दर्जनों लोग अपने गंतव्यों को जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे कि तभी हाईवे पर मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो महिला सहित चारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए जिनमें वजीरपुर निवासी सन्नी की हालत गंभीर है। उसे पुलिस व ग्रामीणों ने मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Four killed in horrific accident in Muzaffarnagar

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से कैंटर छोड़कर फरार होने लगा मगर पुलिस ने उसे कुछ ही दूर जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी मृतकों के घर हादसे की सूचना दे दी है। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही मेरठ-करनाल हाईवे पर कोहराम मच गया।

वहीं पूरे मामले में सीओ कालूराम सिंह का कहना है कि चालक को नींद लगने के कारण हादसा हुआ है। गाड़ी चालक नींद में था मगर सबसे गंभीर मुद्दा ये है कि खूनी हाईवे बना मेरठ करनाल हाईवे पर तेज गति वाहन व ओवरलोड वाहन लोगों की जिंदगी को कुचल रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन कोई भी लगाम लगाने के लिए तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+