दर्दनाक: डूबती बच्ची को बचाने में भाई, बहन समेत 4 बच्चे गंगा में डूबे

उत्तर प्रदेश के भदोही में चार बच्चे गंगा में डूब गए। एक डूबती बच्ची को बचाने के चक्कर में बाकी भी डूब गए।

भदोही। उत्तर प्रदेश के कोईरौना थाना क्षेत्र के कूड़ीकला भटगवां गंगा घाट पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे गंगा में नहाते समय बच्ची को बचाने में ननिहाल आये भाई, बहन और उनकी ममेरी बहन डूब गये। घटना में चारों बच्चों की मौत हो गयी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चारों बच्चों के शव खोज निकाले। सूचना पर मौके पर कोईरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पहुंच गए व चौकी इंचार्ज कटरा अजय मिश्रा पहुंच गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

डूबती बच्ची को बचाने में भाई, बहन समेत 4 बच्चे गंगा में डूबे

दो पहले आये थे ननिहाल
कोईरौना थाना क्षेत्र के भटगवां गांव निवासी रामराज राय की बहन परमा देवी का विवाह हंडिया (इलाहाबाद) कोतवाली क्षेत्र के देवटरिया बरौत गांव में हुआ है। परमा की बेटी दस वर्षीय किस्मत और बेटा आठ वर्षीय विकास दो दिन पहले ननिहाल आए थे। बुधवार की सुबह करीब दस बजे रामराज की बेटी 14 वर्षीय खुशबू, किस्मत और विकास गंगा नहाने के लिए गांव के घाट पर चले गए। उनके साथ रामराज के पड़ोसी स्व. प्रभुनाथ राय की बेटी आठ वर्षीय उर्मिला व कुछ अन्य बच्चे भी थे।

डूबती बच्ची को बचाने में भाई, बहन समेत 4 बच्चे गंगा में डूबे

उर्मिला को बचाने में चोरो डूब गये
प्रत्यक्षदर्शी व साथ गये बच्चों के मुताबिक नहाने के दौरान उर्मिला गहरे पानी में डूबने लगी। यह देखकर खुशबू, किस्मत और विकास उसे बचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान तीनों बच्चे भी गहरे पानी में डूब गए। इससे घबराए अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

डूबती बच्ची को बचाने में भाई, बहन समेत 4 बच्चे गंगा में डूबे

ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रोना सुनकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो उठीं। हादसे से गांव सहित पूरे इलाके में शोक छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+