पूर्व रेलमंत्री को रेलवे ने दिया बैक्टीरिया वाला नींबू पानी, मोदी सरकार पर भड़के
नई दिल्ली। पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने रेलवे की खान-पान व्यवस्था की पोल खोलते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि शताब्दी ट्रेन में सफर के दौरान उन्हें बैक्टीरिया जमा हुआ नींबू पानी वेलकम किट में दिया गया। दिनेश त्रिवेदी ने इसके साथ ही भारतीय रेलवे में खान पान की जारी बीमार व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार सिर्फ किराया बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और ट्रेन में यात्रियों को एक गिलास साफ पानी तक नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक दिनेश त्रिवेदी ने यह वीडियो दशहरे के दिन शताब्दी ट्रेन में सफर करते हुए बनाया था। वीडियो में दिनेश त्रिवेदी के हाथ में 'फ्रेस्का' ब्रांड का नींबू पानी का एक गिलास है। त्रिवेदी जब ग्लास के ऊपर लगा कवर हटाते हैं तो गिलास के अंदर काले रंग की गंदगी देखने को मिलती है। सीलबंद इस गिलास में पहले से बैक्टीरिया जमा हुआ था।
वीडियो में त्रिवेदी जनता को ऐसे पानी को न पीने की सलाह देते हुए कहते हैं 'इसमें काफी हद तक गलती हमारी भी है क्योंकि हम ऐसी चीजों का विरोध नही करते'। इसके साथ ही दिनेश त्रिवेदी ने मोदी सरकार को 'फ्रेस्का' कंपनी से करार खत्म करने के लिए भी कहा। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस से सांसद दिनेश त्रिवेदी, यूपीए-2 की सरकार में रेल मंत्री थे।
देखें वीडियों-
#EXCLUSIVE – Ex-Rail Min Dinesh Trivedi comes out all guns blazing against hygiene in railways. Contaminated drinks served on trains pic.twitter.com/krTmlNwwy1
— News18 (@CNNnews18) October 1, 2017












Click it and Unblock the Notifications