पूर्व IPS ने 81 की उम्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रचाई दूसरी शादी, 3 बेटा-बेटी हैं शादीशुदा
Former IPS SR Darapuri: उत्तर प्रदेश कैडर में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी ने 81 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। दारापुरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी दूसरी शादी की जानकारी है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं। इन्होंने आठ अगस्त 2024 को दूसरी शादी की है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी के दो बेटे वैद्य दारापुरी और राहुल दारापुरी के अलावा एक बेटी सुलचना दारापुरी है। तीनों बच्चे शादीशुदा हैं। दारापुरी की पहली पत्नी की साल 2022 में मौत हो गई थी।
खुद दारापुरी पार्किंसन रोग से पीड़ित हैं। पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद दारापुरी कई दिक्कतों का सामना कर रहे थे। ऐसे में इन्होंने दूसरी शादी का फैसला लिया और यह साबित कर दिखाया कि उम्र बस एक संख्या है।
पूर्व एसआर दारापुरी की दूसरी पत्नी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की रहने वाली हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती है।
उल्लेखनीय है कि एसआर दारापुरी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर आईपीएस 32 साल तक सेवाएं दीं। साल 2003 में रिटायर हो गए। इसके बाद दारापुरी यूपी में दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगे थे।
दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए कई लड़ाई लड़ी और अभियानों को लीड किया। पिछले साल दलितों को उनकी भूमि का हक दिलाने के लिए प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं के साथ इन्हें अरेस्ट किया गया था। तब ये अचानक सुर्खियों में आए थे। अब खुद ने दूसरी शादी की जानकारी शेयर कर सबको चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications