सपा ने जारी 24 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे 'अखिलेश यादव'
लखनऊ, फरवरी 07। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आजमगढ़ जिले के पूर्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी नाम शामिल है। पार्टी ने अखिलेश यादव को आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

नाम को लेकर हुआ कन्फ्यूजन
समाजवादी पार्टी की ओर से जब ये लिस्ट जारी की गई तो मीडिया में सबसे पहले ये खबर फैल गई कि सपा के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन न्यूज एजेंसी ANI ने बाद में इस खबर में सुधार करते हुए ये पुष्टि की कि मुबारकपुर से चुनाव लड़ने वाले अखिलेश यादव सपा के मुखिया नहीं बल्कि आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव हैं।
लिस्ट में और किस-किस का है नाम?
- 24 कैंडिडेट की इस लिस्ट में प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोण्डा, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।
- 24 कैंडिडेट जो सबसे खास और बड़ा नाम है, वो शभावती शुक्ला का है, जो गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी ने योगी के खिलाफ ब्राह्मण चेहरे को उतारा है।
- पार्टी ने प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज से सौरभ सिंह और रानीगंज से आर के वर्मा को टिकट दिया है।
- इलाहबाद की फाफामऊ से अंसार अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है।
- गोण्डा जिले की मेहनौन सीट से नन्दिता शुक्ला, तरबगंज से रामभजन चौबे, मनकापुर से रमेश चन्द्र गौतम और गौरा सीट से संजय से कुमार को टिकट दिया है।
- बस्ती जिले की हर्रैया से त्रियंबक पाठक को टिकट मिला है।
- संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल से जयराम पाण्डेय और खलीलाबाद से अब्दुल कलाम को उम्मीदवार बनाया गया है।
- महाराजगंज की नौतनवा सीट से कौशल सिंह, सिसंवा से सुशील टेबरीवाल और पनियरा से कृष्णभान सिंह सैंथवार को टिकट मिला है।
- कुशीनगर जिले की पडरौना सीट से विक्रमा यादव, देवरिया जिले की रूद्रपुर सीट से प्रदीप यादव और आजमगढ़ जिले की सगड़ी सीट से एच. एन. पटेल को और मुबारकपुर से अखिलेश यादव को टिकट मिला है।
इसके अलावा मोहम्मदाबाद गोहना से बैजनाथ पासवान, बलिया नगर से नारद राय, मड़ियाहूं से सुषमा पटेल, वाराणसी दक्षित से किशन दीक्षित, सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल, छानवे से क्रीति कौल को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications