अखिलेश यादव कल मनाएंगे अपना 46वां जन्मदिन, जानें इस बार क्या रहेगा खास?

इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन कल यानी 01 जुलाई 2018 को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। अखिलेश के जन्मदिन को लेकर इलाहाबाद में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सपा कार्यालय से लेकर पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर केक काटने से लेकर तमाम तरह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। हालांकि अखिलेश यादव खुद अपना जन्मदिन कहां मनायेंगे इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। इलाहाबाद शहर पश्चिम में समाजवादी पार्टी के नेता जोंटी यादव और सपाई जन्मदिवस पर भव्य तैयारी कर रहे हैं और कल प्रीतम नगर केंद्रांचल कॉलोनी पावर हाउस के पास जन्मदिन मनाने की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है। कल शहर में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान, गरीबों को भोजन कराने जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

former cm and sp chief akhilesh yadav will celebrate his 46th birthday on 1st july

वृक्षारोपण करेंगे कार्यकर्ता
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे उत्तर प्रदेश में सपा नेता व कार्यकर्ता पौधरोपण करेंगे। उपर से निर्देश भी आया है कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश भर में कम से कम 5 वृक्ष लगाए। फिलहाल इलाहाबाद में अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में खूब उत्साह है। इलाहाबाद में पार्टी कार्यालय में 46 किलो केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी अखिलेश यादव का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया था। सपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने यूपी के लगभग हर जिले में उनके जन्मदिन का केट काटा था और गरीबों में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया था।

जन्मदिन पर क्या कम होंगी दूरियां शिवपाल-अखिलेश के बीच की दूरियां
पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे और सपा अध्यक्ष पद को लेकर चाचा-भतीजे में मतभेद आ गए थे। हालांकि मंच पर कई बार दोनों के बीच के ये मतभेद उजागर भी हुए लेकिन सीधे तौर पर दोनों ने कभी मतभेद की बात पर खुलकर स्वीकार नहीं की। एक साल बीतते-बीतते ये दूरियां कुछ कम हुईं हैं या नहीं इस बात का पता भी अखिलेश के जन्मदिन पर चाचा शिवपाल का रुख देखकर लगाया जा सकेगा। बता दें कि कि अभी बीते दिनों समाजवादी पार्टी में कभी एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चाबंदी करने वाले पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव के बीच अब दूरियां मिटती नजर आईं। चाचा रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिन के मौके पर नजारा ही अलग था। लंबे अर्से बाद चाचा शिवपाल और रामगोपाल एक मंच पर गर्मजोशी के साथ मिले। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और खिलखिलाते हुए नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+