'सपा के खिलाफ साजिश कर रही है भाजपा', अखिलेश यादव ने कहा

'सपा के खिलाफ साजिश कर रही है भाजपा', अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, 01 सितंबर: यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, 2022 में समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार बनने जा रही है। इसलिए भाजपा साजिश में जुट गई है। 2022 के चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को जरूर सबक सिखायेगी।

Former CM Akhilesh Yadav says BJP is conspiring against SP

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई संबंध नहीं है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है। भाजपा आजादी की दुश्मन क्यों है? लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नही होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? आरक्षण कहां मिलेगा? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकशाही चरित्र को दर्शाता है।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकारी सम्पत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुई है। कारपोरेट के इशारे पर ही भाजपा सरकार काम कर रही है। भाजपा ने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है। भाजपा ने राजनीति की सुचिता, ईमानदारी और आदर्श को कमजोर किया है। संस्थाओं पर पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है। जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों जारी नहीं हो रहे हैं? भारत के संविधान में भाजपा की कोई आस्था नहीं है। सरकार संविधान विरोधी नीतियों को जबरन जनता पर थोपने के लिए कानून बना रही है।

केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है। प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिए किया जा रहा है। राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। भारत में राजनीति को दूषित करने की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती है। सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने में लगी है। अपराधों को छिपाया जा रहा है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत सच है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमलाकर भाजपा मनमानी करना चाहती है। कहा कि जनता भाजपा के तानाशाही प्रकृति को पहचान चुकी है। भाजपा को मालूम है कि सपा की सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपा साजिश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+