ताजमहल में विदेशी महिलाओं के गले से उतरवाए गए भगवा दुपट्टा, विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन
3 दिन पूर्व ताजमहल में चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विदेशी महिलाओं के गले से भगवा दुपट्टा उतरवा दिया था जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में तीखा आक्रोश है।
आगरा। ताजमहल में चेकिंग के दौरान विदेशी महिलाओं के गले से भगवा दुपट्टा उतरवाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा भगवा दुपट्टा उतारना हिंदूवादियों संगठनों को नागवार गुजरा है और उन्होंने ASI, CISF, जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदूवादी संगठन ASI और CISF कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 3 दिन पूर्व ताजमहल में चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विदेशी महिलाओं के गले से भगवा दुपट्टा उतरवा दिया था जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में तीखा आक्रोश है। प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठनों ने ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी नेताओं का कहना था कि ताज के अंदर चेकिंग के दौरान भगवा दुपट्टा उतार कर एएसआई ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है जो सरासर गलत है। हिंदूवादी संगठन एएसआई कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले किया प्रदर्शन
शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के पूर्वी गेट के पास जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में भगवा झंडा और बजरंग दल सहित विश्व हिंदू परिषद का बैनर लेकर हिंदूवादी संगठन भगवा दुपट्टा उतारने वाले एएसआई कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। इस दौरान कई बार हिंदूवादी संगठनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने के मिली। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और तमाम हिंदूवादी संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर CISFऔर एएसआई को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें भगवा दुपट्टा उतारने वाले एएसआई कर्मियों को चिन्हित कर कार्यवाही की मांग की गई। ये भी पढ़ें- भारत की जेल में बंद फ्रांसीसी कैदी ने पत्नी के लिए बना डाला ताजमहल

ASI और CISF कर्मियों ने नहींं उतारा दुपट्टा?
इस मामले में ASI का कहना है कि ताज पर चेकिंग के दौरान भगवा दुपट्टा उतारने वाले लोगों में ASI और CISF कर्मी शामिल नहीं थे। भगवा दुपट्टा उतारने वाला वह व्यक्ति कौन था जिसने भगवा दुपट्टा उतरवाया, एएसआई उसे चिन्हित करने का काम कर रहा है। वहीं ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एएसआई का कहना है कि यह उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है एएसआई का अधिकार क्षेत्र ताज के अंदर है ताज के 500 मीटर दायरे के अंदर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

प्रदर्शन के दौरान खुले आम सुप्रीमकोर्ट के आदेश का उल्लघंन
ताजमहल के 500 मीटर दायरे के अंदर किसी भी तरह का प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन प्रदर्शनकारी खुलेआम इस आदेश का उल्लघंन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने ताज के 500 मीटर के दायरे में लगभग 1 घंटे का तक प्रदर्शन किया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही पर मीडिया के कैमरे चलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ताज के 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन के मामले में मुकदमा लिख कार्यवाही करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications