यूपी: मुआवजा ना मिलने से नाराज किसानों ने पानी टंकी पर चढ़ लगाए सरकार विरोधी नारे, देखें वीडियो

कानपुर। यूपी में एक बार फिर भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे की मांग सरकार के लिए आफत बन सकती है। जिसका सीधा उदाहरण कानपुर में देखा जा सकता है, जहां मुआवजे की मांग कर रहे दर्जनों किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते नजर आए। आपको बताते चलें कि पिछले साल 2013 में रेलवे विभाग द्वारा कानपुर के बिधनू स्थित न्योरी गांव में रहने वाले किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई थी, लेकिन मुआवजे को लेकर किए गए वादे अभी तक नहीं पूरे किए गए हैं। जिस बात से नाराज किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।

यूपी: मुआवजा ना मिलने से नाराज किसानों पानी टंकी पर चढ़ लगाए सरकार विरोधी नारे, देखें वीडियो

सड़क पर आए किसान

रविवार को भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों किसान सड़क पर उतर आए और सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा कर पानी की टंकी में चढ़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नीचे उतर आने को कहा। पर वो नहीं मानें और कह दिया, जब तक मुआवजा नहीं मिलता तब तक हम यहीं अनशन पर बैठेंगे।

यूपी: मुआवजा ना मिलने से नाराज किसानों पानी टंकी पर चढ़ लगाए सरकार विरोधी नारे, देखें वीडियो

कॉरिडोर के चलते भूमि की अधिग्रहित

बिधनू थाना क्षेत्र के फूलपुर से भाऊपुर तक फ्रंटबेरिकेडेड रेलवे कॉरिडोर के चलते सरकार ने किसानों की भूमि में अधिग्रहित कर ली। लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला। सरकारी अफसरों और जनप्रतिनिधियों के दर पर जा-जाकर थक चुके किसान रविवार को उग्र हो गए और पानी की टंकी के ऊपर अनशन करने का भी एलान किया है। बिस्तर, दाना-पानी लेकर टंकी पर चढ़े किसानों ने पुलिस के पहुंचने पर कूदकर जान देने की धमकी दी तो अफसरों के हाथ पांव फूल गए। किसानों का कहना है कि यदि मांगें पूरी न हुई तो टंकी के ऊपर ही अनशन शुरू कर देंगे। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास शुरू करने के साथ ही प्रशासनिक अफसरों को इस बात से अवगत कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+