मेरठ: नाबालिग लड़कियों से जबरन कराई जा रही थी जिस्मफरोशी
एक एनजीओ से मिली सूचना पर पुलिस ने मेरठ के कबाड़ी बाजार में छापेमारी की और 11 लड़कियों के कोठे से मुक्त कराया। ये लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के रेड लाइट एरिया कबाड़ी बाजार में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। दिल्ली की एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर एक कोठे से 11 लड़कियों को मुक्त कराया है। ये सभी लड़कियां राजस्थान की बताई जा रही हैं। रेड के बाद ऐसे मुंह छिपाकर लड़कियां बैठ गईं।

दरअसल, दिल्ली की रेस्क्यू फाउंडेशन एनजीओ ने देर शाम एसएसपी को सूचना दी कि मेरठ के रेड लाइट एरिया में कुछ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है और उनसे जबरन देह व्यापर कराया जा रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने थाना ब्रहमपुरी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और महिला थाना पुलिस को निर्देशित करते हुए रेड लाइट एरिया में निरिक्षण के निर्देश दिए।

जिसके बाद पुलिस ने यहां राजबाला नाम की महिला के कोठे पर छापेमारी की। पुलिस को वहां देखते ही कोठा संचालकों ने अपने दरवाजों पर ताला लटका दिया। पुलिस टीम ने राजबाला के कोठे से 11 लड़कियों को मुक्त कराया, ये सभी लडकियां नाबालिग बताई जा रही हैं। इसके आलावा छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोठे से पांच युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के बाद ही बालिग या नाबालिग होने की पुष्टि होगी। रेस्क्यू फाउंडेशन के रिसोर्स मैनेजर राजेश, इंवेस्टिगेशन ऑफिसर संतोष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजबाला के कोठे पर नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एसएसपी मेरठ जे. रविंद्र गौड़ से संपर्क किया। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार देर शाम सीओ रणविजय सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
कोठा संचालिका राजबाला के साथी मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल कोठा मैनेजर फरार है। बरामद लड़कियों को फिलाहल महिला थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications