मछुआरे ने फेंका जाल और निकल आई दुपट्टे से बंधी प्रेमी-प्रेमिका की लाश
'फोन में लगे हुए मेमोरी कार्ड की मदद से जब हमे एक नंबर मिला और उस पर फोन कर जानकारी हासिल की तो पता चला कि दोनों...'
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा की बाढ़ के बाद इन दिनों मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है और इसी फिराक में पानी में फेंका गया जाल जब पानी में दबाव बनाने लगा तो मछुआरे के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई लेकिन जब उसने जाल खींचना शुरू किया दो जाल का वजन ज्यादा लगा। इसके बाद भी उसे लगा कि बड़ी मछली इस बार उसके हाथ लगी है। जैसे-तैसे जब उसने जाल को बहार निकला दो उसने एक प्रेमी-प्रेमिका की डेडबॉडी दुपट्टे से आपस में बंधी हुई निकली। जिसके बाद मछुआरे ने जाल को पानी में फेंक दिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और अब मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल से हो सकी शिनाख्त
बलिया के भरौली थाना के प्रभारी उमा शंकर त्रिपाठी ने बताया की गंगा में तेज भाहाव के कारण इस जगह पर अक्सर मछुआरे जाल डालकर मछली पकड़ने का काम करते हैं। जब जाल पानी में छोड़ा गया था तो जाल के खुच्ने से मछुआरे को लगा कि कोई बड़ी मछली जाल में फंसी है। जैसे-तैसे उसने कड़ी मशक्क्त के बाद जाल को पानी के बहार खींचा और जब उसने देखा कि उसके जाल में एक प्रेमी और प्रेमिका का शव दुपट्टे से बंधा पाया जिसे देख वो जाल फेंककर भाग खड़ा हुआ और ग्राम प्रधान को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच सके। तलाशी के बीच हमे लड़के की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसमे सिम कार्ड नहीं था लेकिन फोन में लगे हुए मेमोरी कार्ड की मदद से जब हमे एक नंबर मिला और उस पर फोन कर जानकारी हासिल की तो पता चला कि दोनों गाजीपुर के भांवरकोल के रहने वाले थे। ये नंबर भी एक मोबाइल शॉप का है वो गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र का ही हैं। यही नहीं पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका रामचंद्र और रीना हैं जो इसी गांव के रहने वाले हैं और इनकी शिनाख्त हो सकी।

दोनों में चल रहा था एक साल से अफेयर
पुलिस ने गाजीपुर के भांवरकोल जाकर इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि ये कपल इसी गांव के रहने वाले रामचंद्र और रीना हैं। रामचंद्र की उम्र (23) है और इसके पिता का नाम निर्मल राम है जबकि रीना की उम्र (18) वर्ष है और उसके पिता का नाम बृजनाथ पासवान है। दोनों के मकानों में महज 500 मीटर की दूरी है। इन दोनों के अफेयर के बारे में पूरे गांव में चर्चा बनी हुई थी और एक साल से दोनों में अफेयर चल रहा था यही नहीं दोनों के परिजनों को भी इस बात की जानकारी थी कि दोनों में अफेयर है। इनके परिजनों से बात करने पर पता चला कि ये बीते दो दिनों से घर से भाग गए थे और लापता थे।

'साथ जीने नहीं तो मरने तो देंगे न!'
लड़की के पिता बृजनाथ पासवान ने पुलिस को बताया कि रीना दो दिनों से लापता थी और पूरा परिवार मिलकर उसकी तलाश कर रहा था जबकि रामचंद्र के पिता निर्मल राम ने हमे बताया कि दो दिन पहले हमारे घर में रीना और उसके संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था और हम नहीं चाहते थे कि दोनों साथ रहें इसी बात से नाजर होकर रामचंद्र घर छोड़कर निकल गया था और जाते-जाते ये कहता गया कि "आप लोग साथ जीने नहीं देंगे तो क्या, साथ मरने से कौन रोकेगा?"












Click it and Unblock the Notifications