यूपी में लगेगी अब 'राजनीति की पाठशाला', यहां खुलेगा पहला कॉलेज
Recommended Video

लखनऊ। देश की राजनीति में कदम रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी के गाजियाबाद में अब राजनीति की बारीकियों को सिखाने के लिए बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने राजनीति प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि राजनीति प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए पहली किश्त के तौर पर 198 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसे दो साल में तैयार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केन्द्र के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके लिये एक समिति गठित की गई है। इस केन्द्र में उन लोगों को 'ए टू जेड' प्रशिक्षण दिया जाएगा जो राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी इसमें प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके पाठ्यक्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सियासत से जुड़े कानूनी पहलुओं, व्यवहार और अन्य चीजों के बारे में बताया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications