गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, मेडिकल के लिए ले जाते वक्त हुई फायरिंग

मेडिकल के लिए ले जाते वक्त फायरिंग में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ ढेर हो गया।

Ateeq Ahmed

गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उनके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय फायरिंग हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों मौके पर ही मौत हो गई।

गैंगस्टर अतीक के बेटे का इससे पहले एनकाउंटर हुआ था। उसे शनिवार को ही सुपुर्दे खाक किया गया। बताया ये जा रहा है कि अतीक और अशरफ पर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए लेकर रवाना हुई थी।

इस बीच रास्ते में अचानक कुछ लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यूपी एसटीएफ को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। उनके गले में आईडी कार्ड भी था। आशंका है कि आरोपी तीनों अशरफ और अतीक को गोली मारने के बाद हमलावरों ने हाथ खड़े कर मौके पर ही सरेंडर कर दिया। करीब 10 राउंड हुई फायरिंग हुई। हमले में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "यूपी में अपराध चरम पर है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे में सरेआम फायरिंग कर किसी की जान जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? जनता में डर पैदा किया जा रहा है, ऐसा लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+