UP News: देवरिया के बाद अलीगढ में ताबड़तोड़ फायरिंग, AMU में डॉक्टर समेत तीन छात्रों को लगी गोली

उत्तर प्रदेश में सोमवार की सुबह जहां एक तरफ जमीनी विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं सोमवार की ही शाम को अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भी ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में तीन छात्र गोली लगने से घायल हो गए। छात्रों का उपचार जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बता दें कि अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात्रि वीएम हॉस्टल के छात्र डॉ. सादिक अली, क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी निवासी फिरोज ओर पुरानी चुंगी निवासी अब्दुल्ला एएमयू केंपस के एसएस नॉर्थ हॉस्टल में गए थे।

firing between two groups of students in boys hostel Aligarh Muslim University

यहां इन तीनों की एसएस नॉर्थ हॉस्टल के छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एसएस नॉर्थ हॉस्टल के छात्रों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोलियों के छर्रे लगने से तीनों छात्र घायल हो गए। वहीं कैंपस में गोली चलने की सूचना पर पहुंची एएमयू इंतजामिया टीम द्वारा गोली लगने से घायल हुए छात्रों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

उधर, एएमयू केंपस में छात्र गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन छात्रों को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप गया। पुलिस के उच्च अधिकारी समेत इलाका थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस संजय जयसवाल का कहना है कि फिलहाल गोली लगने से घायल तीनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। घायल छात्रों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+