लखनऊ के होटल विराट में लगी आग से अब तक चार लोगों की मौत, अब भी कई फंसे
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास एसएसजी इंटरनेशनल होटर में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गए। घटना में पांच लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसजी इंटरनेशनल में लगी आग ने बगल के विराट इंटरनेशनल होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनो होटल पूरी तरह जलकर राक हो गए। वहीं, पांच गंभीर रूप से झुलसे लोगों में से एक बच्ची, एक महिला और दो अन्य की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर आग को काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक धमाके के साथ होटल में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया। यह भी बात सामने आ रही है कि मानकों को दरकिनार कर अवैध रूप से होटल चल रहा था। हालांकि आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जिस वक्त आग लगी उस वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे। घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
4 people have died & more than 50 people were rescued from the building. Cause of fire still to be ascertained. If we find any lapse on hotel's part during our investigation, we will take strict action against the people concerned: S Pandey, IG Lucknow on Charbagh fire incident pic.twitter.com/R6UoP7jUCx
— ANI UP (@ANINewsUP) June 19, 2018
लखनऊ के आईजी एस पाण्डेय ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 50 लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications