लखनऊ: रिंग रोड पर बर्निंग ट्रक पलटा, चपेट में आए कार और ऑटो के उड़े परखच्चे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र के हरदोई के रिंग रोड के ओवर ब्रिज पर हुआ। जलता हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गया।

कार और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे से ट्रक धू-धूकर जल गया और आस-पास मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

आग की सूचना सूचना लोगों ने पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया।

वहीं क्षेत्राधिकारी का कहना है कि ट्रक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज से पलट गया जिसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गया, जिससे चालक घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज गया। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications