कानपुर: आभा नर्सिंग होम में लगी आग, लपटें देख मची भगदड़
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आभा नर्सिंग होम के आईसीयू में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देख वहां मौजूद तीमारदारों व मरीजों में भगदड़ मच गई। हालांकि दमकल की गाड़ी आने से पहले आनन-फानन में अस्पताल कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पाया लिया। हादसे के वक्त आईसीयू और ओटी में कई मरीज भर्ती थे। सुरक्षा की दृष्टि मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

हादसा कानपुर के पॉश इलाके तिलक नगर में स्थित आभा नर्सिंग होम में बुधावार की देर रात को हुआ है। आभा नर्सिंग होम के द्वितीय तल पर आईसीयू व ओटी के बगल में लगे आक्सीजन के अलार्म पैनल में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धूंआ पूरे अस्पताल में भर गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पैनल से आग की लपटें व धुंआ उठता देख हास्पिटल कर्मियों ने आनन फानन में अलार्म पैनल का शीशा तोड़ा जिसके बाद वहां मौजूद अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
अग्निकाण्ड की सूचना पाकर क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक सतीश निगम मौके पर पहुंचे गए। उन्होने परेशान लोगों की मदद की लेकिन इसके साथ उन्होने लखनऊ होटलों में हुए भयानक अग्निकाण्ड का हवाला देते हुए भाजपा सरकार से प्रदेश भर में सभी होटलों और अस्पतालों की अग्नि शमन व्यवस्था की जांच करने की मांग की।
ये भी पढ़ें -योग दिवस पर गवाह बनी पीएम की काशी, लोगों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस












Click it and Unblock the Notifications