Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

योग दिवस पर गवाह बनी पीएम की काशी, लोगों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

वाराणसी। विश्व योग दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अलग-अलग 1100 योग शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य आयोजन वाराणसी के सिगरा एरिया के संपूर्णानंद स्टेडियम में किया गया है, जहां पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और अन्य राजनेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग योग कर रहे हैं।

World Yoga Day Celebrated in Varanasi

यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि यह गौरव का दिन है जिसका श्रेय काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। योग दिवस पर उन्होंने लोगों से योग से निरोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के पीएम ने भारत के योग को विश्व में एक नई पहचान दी। वहीं खेल राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आज योग दिवस के मौके पर हम सभी ने योगाभ्यास किया क्योंकि योग से ही पूरे मानव समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है। वाराणसी में 11 सौ स्थानों पर योग हो रहे हैं और इसमें लाखों लोग हिस्सा ले रहे हैं।

World Yoga Day Celebrated in Varanasi

छोटे बच्चों ने भी लिया हिस्सा
योग दिवस के मौक पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष बनारस के सभी विधायक और कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। वही एनडीआरएफ की 11 वीं बटालियन संपूर्णानंद संस्कृत स्टेडियम में आज योग करते नजर आए। लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी सामाजिक संस्थाओं और सरकारी विभाग के साथ-साथ महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में जमकर हिस्सा लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+