कौशांबी: कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, दिल्ली-हावड़ा रूट का संचालन रुका
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिल्ली हावड़ा रूट पर कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। आनन फानन में ट्रेन को पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। आग की सूचना कंट्रोल रूम से प्रसारित होने के बाद दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। आनन-फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ रेलवे टीम पहुंच गई है। कड़ी मशक्कत के बाद कोयले में लगी आग को बुझाया गया है। फिलहाल दिल्ली-हावड़ा रूट की करीब आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हो गईं। एहतियातन ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है।

कानपुर की ओर जा रही थी ट्रेन
कोयला लदी मालगाड़ी सुबह इलाहाबाद से कानपुर की ओर निकली थी। कौशांबी जिले के पास ट्रेन के कई कोच से आग की लपटें व भयंकर धुआं उठता देखा गया। जिसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड से मदद मांगी और रेलवे यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर हालत को संभाला गया। कोयला में आग किस कारण से लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल दिल्ली-हावड़ा रूट की करीब आधा दर्जन ट्रेन विभिन्न रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई है। सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण कर लिया है। फिलहाल रूट अब चालू किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications