लखनऊ सचिवालय में सचिव के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में मंगलवार शाम दूसरे तल पर आग लग गई। बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। गृह विभाग के सचिव भगवान स्वरूप के कमरे में आग लगने पूरे दफ्तर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जब यह घटना घटी उस वक्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिल्डिंग में मौजूद थे।

हालांकि सचिव के कमरे के बाहर लगे एसी की आउट डोर यूनिट में लगी आग पर कुछ ही देर में दमकल ने काबू पा लिया। सचिव गृह भगवान स्वरूप ने जानकारी दी कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि आग लगने के थोड़ी देर में ही दमकल मौके पर पहुंची ऐसे में बड़ा हादसा होते हुए टल गया।
गौरतलब है कि बीते साल 27 मार्च को सचिवालय के पास बापू भवन में आग लग गई थी। इसमें कई मंत्री बाल बाल बचे थे। आग इस 12 मंजिला इमारत के दूसरे फ्लोर पर लगी थीं। आग की लपटें तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गईं थीं। इस दौरान तुरंत कर्मचारियों को बाहर निकाला गया था। जब बीते साल आग लगी तो उस वक्त राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी इसी बिल्डिंग में थे।












Click it and Unblock the Notifications