राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल! जानें कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कहा जो वाराणसी में उनके खिलाफ दर्ज हुई FIR?
Rahul Gandhi news: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहे। आरक्षण को खत्म करने को लेकर राहुल गांधी ने जो विदेशी जमीन अमेरिका में बयान दिया उसकी जमकर आलोचना हुई। वहीं अब राहुल गांधी अमेरिक में दिए गए एक और बयान के कारण कानूनी-पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं।
क्योंकि अमेरिका में सिखों को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

राहुल गांधी पर क्या है आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने और अमेरिका में भाषण के दौरान आरक्षण नीतियों के बारे में भ्रामक बयान देने का आरोप है।
राहुल गांधी के खिलाफ किसने दर्ज करवाई FIR
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। शिकायत के बाद पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR
वाराणसी के सिगरा थाने में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 152 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। भाजपा का दावा है कि अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा सिखों पर की गई टिप्पणी के कारण सिख समुदाय और विभिन्न धर्मों के लोगों को ठेस पहुंची है।
पढ़ें- राहुल गांधी ने सिखों पर क्या कहा था?
अमेरिका में राहुल गांधी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि क्या भारत में सिखों को पगड़ी और कड़ा जैसे पारंपरिक प्रतीकों को पहनने की इज़ाजत दी जाएगी या नहीं। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा था कि यह आशंका केवल सिखों द्वारा ही नहीं बल्कि भारत में सभी धर्मों के अनुयायियों द्वारा साझा की गई है, जो धार्मिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाए जाने के व्यापक भय को दर्शाता है। इसके अलावा, गांधी ने आरएसएस की आलोचना की और भारत में आरक्षण नीतियों के बारे में टिप्पणी की, जिससे विवाद और बढ़ा।












Click it and Unblock the Notifications