यूपी: अखिलेश की फोटो लगे कैलेंडर से राज्यमंत्री के खिलाफ केस

प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनीस मंसूरी के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

हरदोई। यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे जोर पकड़ रहा है, चुनाव आयोग के निर्देश पर लगातार उम्मीदवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती नजर आ रही है। लेकिन इसके बाद भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले भी लगातार सामने आते जा रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सामने आया है। ये भी पढ़ें:समाजवादी पार्टी में मची कलह, जानिए कब, क्‍या-क्‍या हुआ?

यूपी: अखिलेश की फोटो लगे कैलेंडर से राज्यमंत्री के खिलाफ केस

बिलग्राम -मल्लावा से सपा के संभावित उम्मीदवार और प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सलाहकार और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनीस मंसूरी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। राज्यमंत्री पर मुख्यमंत्री और अपनी फोटो लगे कलेंडर बांटकर मतदाताओ को प्रभावित करने का आरोप है।

समाजवादी पार्टी के नेता व प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सलाहकार और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनीस मंसूरी अंसारी हरदोई की बिलग्राम मल्लावा विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनीस मंसूरी के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। दरअसल राज्यमंत्री पर आरोप है कि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अपनी फोटो लगा केलेंडर लोगो में बांटकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे।

इस बात की शिकायत मिलने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने मौके पर छापेमारी की तो कलेंडर बांट रहे लोग भाग निकले। छापा मारने वाली टीम ने मौके से कुछ कलेंडर बरामद भी किये जिनपर मुद्रक और प्रकाशक का नाम नहीं लिखा था। उसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने राज्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज कराया है, मामले दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें: यूपी का राजसिंहासन, "अखिलेश के फार्मूले पर दौड़ेगी साइकिल" सरेंडर कर एकांतवास में जाएंगे मुलायम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+