VIDEO: जब टोल पहुंची दबंगों की गाड़ी, निकल गए फावड़े और सब मारने दौड़ पड़े

इसके बाद दबंग अपनी-अपनी कार से बाहर निकलते हैं और टोलकर्मी से मारपीट शुरू कर देते हैं। टोलकर्मी जैसे-तैसे करके अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलता है।

हापुड़। यूपी में योगी सरकार आने के बाद भी दबंगों का कहर लगातार जारी है। योगी सरकार ने वादा किया था की यूपी में कहीं भी गुंडाराज बर्दाश नहीं किया जाएगा लेकिन दबंग सरकार को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ का है जहां थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर टोल प्लाजा कर्मचारी ने पैसे मांगे तो दबंग आग बबूला हो गए और गाड़ी में बैठे दबंग बहार निकले और टोल कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी।

VIDEO: जब टोल पहुंची दबंगों की गाड़ी, निकल गए फावड़े और सब मारने दौड़ पड़े

जान बचाकर टोल कर्मचारी वहां से भागे लेकिन दबंगों ने टोल प्लाजा के मेनेजर के ऑफिस पर हमला कर दिया। दबंगों की ये सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती दबंग फरार हो गए फिलहाल पुलिस अभी तथ्यों की जांच कर रही है।

देखिए VIDEO...

बता दें की गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर टोल प्लाजा पर करीब आधा दर्जन कार आती है और टोल प्लाजा पर बैठे टोलकर्मी टोल के पैसे मांगते हैं। पैसे मांगने पर दबंग आग बबूला हो जाते हैं और गालीगलोज करने लगते है। लेकिन टोलकर्मी पैसे मांगते रहते हैं। इसके बाद दबंग अपनी-अपनी कार से बाहर निकलते हैं और टोलकर्मी से मारपीट शुरू कर देते हैं। टोलकर्मी जैसे-तैसे करके अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलता है। दबंगों के धारदार हथियार जिनमें फावड़ा भी होता है, वो टोल ऑफिस पर जाकर तोड़-फोड़ करने लगते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचती है लेकिन इतने दबंग लोग मोके से फरार हो जाते है। फिलहाल पुलिस मैनेजर से तहरीर लेकर सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+