'अपराधियों में कानून का भय', मुख्तार अंसारी की सजा पर यूपी सरकार की पहली प्रतिक्रिया
बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में 10 साल जेल की सजा काटने के साथ 5 लाख का जुर्माना भरना पड़ेगा। कोर्ट के इस आदेश पर यूपी सरकार ने कहा है कि आज लोगों के मन में कानून और न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ा है।

UP government reaction on Mukhtar sentence: गैंगस्टर केस में बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी को अदालत ने 10 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ कोर्ट ने उन पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट इस आदेश पर यूपी सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा है कि आज यूपी में अपराधियों में कानून का भय है।
डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने मुख्तार अंसारी की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अदालत के फैसलों को स्वागत करते हैं। सभी अदालतों में अपराधों के मामले में अभिजन पक्ष के वकील लगातार लगे हुए हैं। अपराधियों में आज कानून का भय है।"
उत्तर प्रदेश सरकार के मत्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "जो जैसा करेगा वैसे भरेगा, न्यायपालिका सम्मान है, आदमी को न्यायपालिका सम्मान करना चाहिए, पहले जो सरकारें थीं, उनमें कार्यपालिका के एक्शन में देरी से न्याय में देरी होती। मौजूदा सरकार में ये सिस्टम बदला है। हम देशवासियों से भी अपील करेंगे की न्यायपालिका पर भरोसा करें और सौहार्दपूर्ण जीवन बिताएं।"
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सभी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। लेकिन मुख्तार अंसारी को जो भी सजा हुई है वो कम है, ऐसे अपराधियों के लिए ये सजा कम है।












Click it and Unblock the Notifications